CM Ladli Behna Awas Yojana MP एक सरकारी योजना है जो मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को पक्के मकान देने का है। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में की थी। योजना के तहत महिलाओं को पक्के मकान बनवाने के लिए ₹1,30,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे गरीब महिलाओं का पक्का घर बनाने का सपना साकार हो सके।
CM Ladli Behna Awas Yojana MP Overview
| योजना का नाम | Ladli Behna Awas Yojana |
| योजना कब शुरु हुई | 17 सितंबर 2023 |
| आवेदन की तारीख़ | 17 सितंबर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 |
| लाभ्यार्थी | जो महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कैटेगरी की है |
| आवास योजना के तहत प्राप्त राशि | 1 लाख 30 हज़ार रुपये |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official website) | https://prd.mp.gov.in/ |
Ladli Behna Awas Yojana क्या है?
Ladli Behna Awas Yojana मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत, जिन बहनों को पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला है, उन्हें ₹1,30,000 की आर्थिक सहायता देकर पक्के मकान बनवाए जाते हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Ladli Behna Awas Yojana MP Online Apply कैसे करें?
अगर आपके पास कच्चा मकान है और आप पहले से लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, तो आप CM Ladli Behna Awas Yojana MP के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आवास योजना का फॉर्म PDF डाउनलोड करें।
- फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें जैसे ग्राम पंचायत का नाम, जिला, आवेदक का नाम, आयु, पति का नाम, आय, आधार नंबर, समग्र आईडी, जॉब कार्ड नंबर (यदि हो), और मोबाइल नंबर।
- भरे हुए फॉर्म को संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने ग्राम पंचायत या नजदीकी कार्यालय में जमा करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद इसे कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा जनपद लॉगिन से सत्यापित किया जाएगा।
- अंतिम सबमिशन के बाद, अगली सूची जारी होने पर आपका नाम दिखाई देगा और आपको योजना की राशि प्राप्त होगी।
लाड़ली बहना आवास योजना पात्रता (Eligibility)
CM Ladli Behna Awas Yojana MP का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे:
- योजना का लाभ सिर्फ लाड़ली बहनों को मिलेगा, जो पहले से लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही हैं।
- केवल वे महिलाएं, जिन्होंने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया है, इस योजना के लिए पात्र हैं।
- परिवार की मासिक आय ₹12,000 से कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि और 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।
- चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- वे परिवार जो भारत सरकार के एमआईएस पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं या आवास प्लस की सूची में नहीं हैं।
लाड़ली बहना आवास योजना हेतु ज़रूरी दस्तावेज
- लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
Ladli Behna Awas Yojana List Online कैसे देखें?
आवेदन करने के बाद महिलाएं योजना की सूची को पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकती हैं। लिस्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- https://pmayg.nic.in/ इस वेबसाइट पर जाएं और ‘स्टैकहोल्डर’ पर क्लिक करें।
- IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और लिस्ट देखें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर न पता हो तो एडवांस सर्च पर क्लिक करें और अपने राज्य, जिला, जनपद, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, स्कीम का नाम, और वित्तीय वर्ष का चयन करके सर्च करें।
इसे भी देखे: महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को देगी हर महीने ₹1500
CM Ladli Behna Awas Yojana MP से जुड़ी ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस योजना के तहत, आप अपना पक्का घर बनाकर अपने जीवन को और बेहतर बना सकती हैं।
FAQ’s
Q-1. मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना पोर्टल।
Q-2. Ladli Behna Yojana Form कैसे डाउनलोड करें?
Ans- लाडली बहना आवास योजना फॉर्म डाउनलोड – Click here